Shahi Paneer Recipe: क्या आप शाही पनीर बनाने की रेसिपी या तरीका खोज रहे हो. हमारे द्वारा बताई गयी विधि से आप शाही पनीर को आपने घर पर आसानी से बना सकते हो.
शाही पनीर को बनाने के लिए आपको पनीर के टुकड़ो को टमाटर और प्याज की ग्रेवी में पकाना है. यह रेसिपी बहुत पुराने समय से चली आ रही है. इसको शाही लुक और फील देने के लिए काजू का इस्तेमाल किया जाता है. इसको आप बहुत ही आसानी से अपने घर पर बना सकते हो. अगर आपके घर पर बहुत सारे मेहमान आ जाये तो आप इसको बना सकते हो.
तैयारी में लगाने वाला समय – 35 मिनट
पकने में लगाने वाला समय – 20 मिनट
कितने लोगो के लिए बनेगा – 4 लोगो के लिए
शाही पनीर रेसिपी के लिए मुख्य सामग्री
पनीर | 250 ग्राम |
प्याज | 2 |
टमाटर | 1 |
अदरक | 1 इंच |
लहसुन | 8-10 कली |
धनिया पाउडर | 1/2 टी स्पून |
लाल मिर्च | 1/2 टी स्पून |
हल्दी | 1/4 टी स्पून |
गरम मसाला | 1/2 टी स्पून |
दही | 2 स्पून |
नमक | स्वादानुसार |
चीनी | 1/2 टी स्पून |
गरम मसाले | साबुत (खड़े) |
तेल या घी | 2 टेबल स्पून |
जीरा | 1 पिंच |
तेजपत्ता | 1 |
इलाइची | 2 |
दालचीनी | 1 टुकड़ा |
लौंग | 2 -3 |
काजू | 5 -7 |
Shahi Paneer Recipe in Hindi
- Shahi Paneer Recipe बनाने के लिए सबसे पहले आप कढ़ाई ले और उसमे तेल गर्म होने के लिए रख दे. तेल गर्म होने के बाद उसमे जीरा और तेजपत्ता डाल दे. कुछ समय तक इनको भुने.
- इसके बाद साबुत गरम मसालो को भी भी डाल तेल में भुनने के लिए डाल दे. ( जैसे लौंग, इलाइची ,दालचीनी ) इन सब को डालने के बाद लगभग 1 मिनट तक भून ले.
- इसके बाद प्याज और टमाटर का पेस्ट का पेस्ट डाल दे. इसको 1 से 2 मिनट तक भून ले.
- आगे के लिए आप अदरक लहसुन का पेस्ट और काजू का पेस्ट बना कर डाल दे. इन सब को लगभग 4 से 5 मिनट पकाये.
- इन सब के बाद आप लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल दे. थोड़ा सा पानी डाल कर इन सब को 2 से 3 तक अच्छे से पका ले.
- इसके बाद आप एक बड़ा बाउल लेकर उसमे पनीर के छोटे टुकड़े, दही और चीनी को डालकर अच्छे से मिला ले. मिलाने के बाद सारे पेस्ट को कड़ाई में डाल कर लगभग 5 मिनट तक पक्का ले.
- शाही पनीर बन कर तैयार है. आप इसे गरम ही परोसे.
सुझाव
- हमेशा शाही पनीर को बनाने के लिए कच्चे पनीर का ही प्रयोग किया जाता है. अगर आपको कच्चा पनीर पसंद नहीं है तो आप पनीर को हल्का फ्राई करके काम में ले सकते है.
- अगर आपको ग्रेवी एकदम क्रीमी चाहिए तो आप 5वे स्टेप के बाद गैस को बंद करके सरे मसलो को ठंडा कर ले. जब मसाले ठन्डे हो जाये तब इनको मिक्सचर की मदद से पीस ले. इस से आपकी ग्रेवी एक दम क्रीमी और पतली हो जायेगी. यह सब करने के बाद 6वे स्टेप से वापिस शुरू कर दे.
- जो भी दही आप इस्तेमाल करे वह एकदम ताजा होना जरुरी है. अगर खट्टा हो तो इस्तेमाल न करे.
Shahi Paneer Recipe Video
शाही पनीर रेसिपी इन हिंदी रेस्टोरेंट स्टाइल - Indian Recipes
Shahi Paneer Recipe: क्या आप शाही पनीर बनाने की रेसिपी या तरीका खोज रहे हो. हमारे द्वारा बताई गयी विधि से आप शाही पनीर को आपने घर पर आसानी से बना सकते हो.
Type: Vegetable, Dish
Cuisine: Indian
Keywords: shahi paneer recipe, shahi paneer recipe in hindi, shahi paneer banane ki recipe, shahi paneer restaurant style, शाही पालक पनीर रेसिपी, शाही पनीर रेसिपी हिंदी
Recipe Yield: 4
Calories: 380
Preparation Time: PT35M
Cooking Time: PT20M
Total Time: PT55M
Recipe Ingredients:
- पनीर
- प्याज
- टमाटर
- अदरक
- लहसुन
- धनिया पाउडर
- लाल मिर्च
- हल्दी
- गरम मसाला
- दही
- नमक
- चीनी
- गरम मसाले
- तेल या घी
- जीरा
- तेजपत्ता
- इलाइची
- दालचीनी
- लौंग
- काजू
Recipe Instructions: Shahi Paneer Recipe बनाने के लिए सबसे पहले आप कढ़ाई ले और उसमे तेल गर्म होने के लिए रख दे. तेल गर्म होने के बाद उसमे जीरा और तेजपत्ता डाल दे. कुछ समय तक इनको भुने. इसके बाद साबुत गरम मसालो को भी भी डाल तेल में भुनने के लिए डाल दे. ( जैसे लौंग, इलाइची ,दालचीनी ) इन सब को डालने के बाद लगभग 1 मिनट तक भून ले. इसके बाद प्याज और टमाटर का पेस्ट का पेस्ट डाल दे. इसको 1 से 2 मिनट तक भून ले. आगे के लिए आप अदरक लहसुन का पेस्ट और काजू का पेस्ट बना कर डाल दे. इन सब को लगभग 4 से 5 मिनट पकाये. इन सब के बाद आप लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल दे. थोड़ा सा पानी डाल कर इन सब को 2 से 3 minute तक अच्छे से पका ले. इसके बाद आप एक बड़ा बाउल लेकर उसमे पनीर के छोटे टुकड़े, दही और चीनी को डालकर अच्छे से मिला ले. मिलाने के बाद सारे पेस्ट को कड़ाई में डाल कर लगभग 5 मिनट तक पक्का ले. शाही पनीर बन कर तैयार है. आप इसे गरम ही परोसे.
5
aapne bahut achhe tarike se samjhaya hai | mai try kiya aapka recipe | shahi paneer | bahut achha bana | thanks bro