Dry veg manchurian recipe Easy at Home | मंचूरियन मसाला पाउडर रेसिपी | Manchurian ingredients | मिक्स वेज मंचूरियन | Veg manchurian recipe in Hindi
आज हमने आपको गाजर, पत्ता गोभी जैसी हरी सब्जियो से वेजिटेबल मंचूरियन बनाना बताएँगे. यह वेजिटेबल मंचूरियन बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और मसालेदार बनने वाला है. वैसे तो यह एक चायनीज डिश है, पर आज हम इसको घर पर बनाने वाले है.
जब भी आपके घर पर मेहमान आ जाये तब आप इसको बना सकते है. आप वेजिटेबल मंचूरियन को स्टार्टर के रूप मे परोस सकते है. मंचूरियन के गोलों से लेकर ग्रेवी तक की रेसिपी हमने आपको बताई है.
हमारी बताई हुयी कुकिंग टिप्स से आप इस रेसिपी को बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हो. हमने आगे आपको वेज मंचूरियन बनाने की विधि से ले कर सामग्री सब के बारे में बताया है.
तैयारी में लगाने वाला समय – 25 मिनट
पकने में लगाने वाला समय – 30 मिनट
कितने लोगो के लिए बनेगा – 3 लोगो के लिए
सामग्री
मंचूरियन के गोलों के लिए
मैदा | 1/3 कप |
कॉर्न फ्लोर | 2 टेबलस्पून ( कोर्न स्टार्च ) |
गाजर | 3/4 कप ( कद्दूकस किया हुआ ) |
पत्ता गोभी | 3/4 कप ( कद्दूकस की हुई ) |
शिमला मिर्च | 1/2 कप ( बारीक कटी हुई ) |
हरी मिर्च | 1 से 2 ( बारीक कटी हुई ) |
काली मिर्च पाउडर | 1/2 टीस्पून |
तेल | 1 टीस्पून |
नमक | स्वादानुसार |
अजीनोमोटो | 1 चुटकी ( यदि आप चाहें ) |
ग्रेवी के लिए
अदरक | 2 टीस्पून ( पीसा हुआ ) |
हरी मिर्च | 2 ( लम्बी कटी हुई ) |
लहसुन | 1 टेबलस्पून ( बारीक कटा हुआ ) |
हरा प्याज | 2 टेबलस्पून ( बारीक कटा हुआ ) |
तेल | 1 टेबलस्पून |
सोया सॉस | 2 टेबलस्पून |
चिली सॉस | 1/2 टेबलस्पून |
केचप | 2 टेबलस्पून ( टमाटर ) |
काली मिर्च पाउडर | 1 टीस्पून |
कॉर्न फ्लोर | 2 टेबलस्पून |
नमक | स्वादानुसार |
Veg Manchurian Banane Ki Vidhi Hindi Me
मंचूरियन के गोले बनाने की विधि
- सबसे पहले हम Veg Manchurian के गोले बनाएंग.
- इसके लिए सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में कद्दूकस कि हुयी गाजर, कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी, कटी हुई शिमला मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च, 1 टीस्पून तेल, काली मिर्च पाउडर, 1 चुटकी अजीनोमोटो, मैदा कॉर्न फ्लोर और नमक डाल ले.
- बड़ी कटोरी में डाली हुयी सभी सामग्री को अच्छे से मिला ले. ध्यान रखे की आप इसको ज्यादा गिला न करे.
- सभी सामग्री को अच्छे से मिलाने के बाद छोटे छोटे गोले बनाना शरू कर दे. कोशिश करे की आप मिश्रण मे पानी न डाले, अगर आपका मिश्रण ज्यादा ही सूखा है तो थोडा सा पानी डाल ले.
- इसके बाद कड़ाई मे तेल गरम करना शुरू कर दे.
- तेल के गरम हो जाने के बाद बनाये हुए सभी गोलो को कम आँच पर सुनहरा भूरा रंग होने तक तल ले और एक थाली में निकाल ले.
- अगर गोलों पर ज्यादा ही तेल है तो इनको पेपर नैपकिन पर रख दे.
वेजिटेबल मंचूरियन की ग्रेवी बनाने की विधि:
- सबसे पहले लगभग 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर को 1 कप पानी मे घोल ले.
- इसके बाद एक कड़ाई ले कर उसमे 2-3 टेबल स्पून तेल को गरम करना शुरू कर दे.
- तेल के गरम हो जाने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और कटा हुआ हरा प्याज़ डाल कर लगभग 1 मिनट तक भुने.
- इसके बाद कड़ाई में चिली सॉस, टमाटर केचप और सोया सॉस डाल ले और इनको भी लगभग 1 मिनट तक भून ले.
- आगे के लिए अब कड़ाई में 2 कप पानी, काली मिर्च पाउडर और नमक डाल ले. इसके बाद इनको उबालना शुरू कर दे, उबलते हुए इनको कम से कम 1 मिनट तक पकाये.
- इसके बाद पहले स्टेप मे घोले हुए कॉर्न फ्लोर को डाल दे. इस सारी सामग्री को अच्छे से मिला कर धीमी आँच पर लगभग 1 मिनट के लिए पकाये.
- इसके बाद आपके सभी तले हुए मंचूरियन के गोले डाल दे और 3 मिनट के लिए कम आंच पर पकाये.
- आपका गरम और मसालेदार मंचूरियन बन कर तैयार है.
हमारे द्वारा आज आपको वेजिटेबल मंचूरियन रेसिपी – Veg Manchurian की रेसिपी बताई है. यह रेसिपी आपको कैसी लगी हमे जरूर से बताये. अगर आपको किसी भी तरह कोई सवाल है तो आप हम से पूछे सकते है.